रायपुरछत्तीसगढ

सियासत पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर , कांग्रेस ने बांटी मिठाई , जनता के साथ मजाक बता रही है भाजपा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पर 1 और डीजल पर 2 प्रतिशत वैट कम करने का फैसला लिया है। अब बाजार भाव के हिसाब से बात की जाए तो पेट्रोल के दाम पर 70 से 90 पैसे और डीजल के दाम में लगभग डेढ़ रुपए कम होंगे। इसे सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी बड़ी राहत बता रही है। वहीं विपक्षी दल BJP इसे जनता के साथ छलावा बता रहा है।

कैबिनेट बैठक में सरकार ने पेट्रोल और डीजल के रेट कम करने का एलान किया तो सड़कों पर कांग्रेसी खुशियां मनाने लगे। रायपुर के जीई रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल करीब 90 पैसा और डीजल डेढ़ रुपए सस्ता किए जाने के प्रदेश सरकार के फैसले से विधायक विकास उपाध्याय बेहद खुश नजर आए। उन्होंने लोगों के बीच जाकर मिठाई बांटी। सभी को गुलाल का तिलक लगाकर बधाई दी। इस फैसले को महंगाई के बीच जनता को राहत देने वाला फैसला बताया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष साय ने इसे मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाकर प्रदेश की जनता के साथ गन्दा मजाक बताया। उन्होंने सीएम से कहा- पेट्रोल-डीजल में छूट देकर जो बड़ा एहसान किया है उसका कर्ज जनता आपको 2023 में सूद समेत चुकायेगी। पेट्रोल और डीजल के दाम में की गई मामूली कमी को प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भाजपा संगठन ने खोदा पहाड़ निकली चुहिया की तरह बताया। कौशिक ने कहा कि लोग बड़ी राहत की उम्मीद कर रहे थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम – राज्य सरकार ने पेट्रोल के दामों में कटौती कर राज्य की जनता को महंगाई से बड़ी राहत दी है। हम केंद्र से भी मांग करते हैं कि वह पेट्रोल-डीजल में बढ़ाये गये एक्साइज ड्यूटी को हटाये ताकि राज्य की जनता का पेट्रोल और डीजल के दाम में और राहत मिल सके। मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाये गये एक्साइज ड्यूटी को पुराने दर पर कर देगी तो देश की जनता को महंगाई से बड़ी राहत मिलेगी। वैट कम करने की मांग करने वाले भाजपाई अब एक्साइज ड्यूटी कम करने की मांग को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!