रायपुरछत्तीसगढ

लाखों रुपए की कीमत के नकली नाइटी के जूतों की बिक्री करते दुकान संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- उमर अब्दुल्ला निवासी दिल्ली ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह यूनाईटेड ओव्हरसीज ट्रेड मार्क कपंनी न्यू दिल्ली का वकील है। लाखेनगर अश्वनी नगर स्थित ब्रांड काटेज जूता दुकान के संचालक द्वारा नाईकी इनोवेट नामक ब्रांड जूता का नकली उत्पाद बिक्री किया जा रहा है, जिससे कंपनी को काफी नुकसान हो रहा है।

    जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी आजाद चौक को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी के साथ उक्त दुकान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। दुकान में उपस्थित व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम नवीन खत्री निवासी डी.डी.नगर रायपुर का होने के साथ स्वयं को दुकान का संचालक होना बताया। 
टीम के सदस्यों द्वारा दुकान में रेड़ कार्यवाही कर दुकान में रखें यूनाईटेड ओव्हरसीज ट्रेड मार्क कपंनी के नकली उत्पाद के नाईकी कंपनी का 70 जोडी जूता कीमती लगभग 1,75,000 रूपये तथा 50 नग पैकेजिंग कार्टून नाईकी कंपनी का जप्त कर दुकान संचालक के विरूद्ध थाना आजाद चैक में अपराध क्रमांक 157/22 धारा 51, 63 काॅपी राईट एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

दुकान संचालक – नवीन खत्री पिता अनिल कुमार खत्री उम्र 23 साल साकिन चंगोराभाठा छुगानी प्राईड थाना डी डी नगर रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!