छतीसगढ़अंबिकापुर

अंबिकापुर में ब्लैकमेल कर महिला के साथ दुष्कर्म,वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा था धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने महिला को ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक ने अनाचार का मोबाइल में वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। जिसके बाद पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, यह पूरा मामला थाना दरिमा थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने महिला को धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किसी को नहीं बताने के लिए कहा था। ब्लैकमेल करके युवक ने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी 

पीड़ित महिला ने  थाने जाकर मामले शिकायत की। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किए गए मोबाइल फ़ोन को भी जब्त कर लिया गया है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!