रायपुरछत्तीसगढ

मोबाइल लूट व छीना झपटी चोरी करने वाले 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- वरि.पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं अति0 पुलिस अधीक्षक(शहर) तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) अभिषेक महेश्वरी के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में चोरी/लूट आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् उरला पुलिस को 04 आरोपियों से 10 नग मोबाईल कीमती एक लाख बीस हजार जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।


उरला थाना क्षेत्रांतर्गत कुछ एरिया विशेष में मोबाईल एवं पर्स इत्यादि छीनने की शिकायते मिल रही थी। उरला पुलिस के द्वारा ऐसे लड़को को चिन्हित किया गया जिनके संबंध में आमतौर पर नशाखोरी, छीना झपटी की शिकायतें थी। इसी तारतम्य में संतोष नगर के रहने वाले चेतन वर्मा, ईतवारी बाजार उरला के रहने वाले शुभम पाण्डेय, कैलाश नगर के तोमेश वर्मा और उसके एक अन्य साथी को राउण्डअप किया गया।

और मिल रही सूचनाओं के संबंध में तस्दीकी एवं पूछताछ करने पर पिछले दिनों चोरी छीना झपटी जैसी वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। जिनके कब्जे से अलग-अलग वारदातो ंसे संबंधित 10 नग विभिन्न कंपनियों का मोबाईल कीमती लगभग एक लाख बीस हजार रूपये जप्त किया गया एवं चोरी के संदेह के आधार पर इस्तागासा क्रमांक 13/14/15/41(1$4)जाॅफौ/379 भादवि के तहत् गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया।

थाना – उरला जिला-रायपुर (छ.ग)
इस्त.क्र. 13/14/15/22 धारा- 41(1$4)जाॅफौ/379 भादवि
गिरफ्तार आरोपी :-

1.चेतन वर्मा पिता देवाराम वर्मा उम्र 22 साल साकिन संतोष नगर वार्ड नं. 24 रायपुर
2.शुभम पाण्डेय पिता महेन्द्र पाण्डेय उम्र 21 साल साकिन बीरगांव ईतवारी बाजार रायपुर
3.तोमेश वर्मा उर्फ तोरण पिता बुद्धेश्वर उम्र 20 साल साकिन कैलाश नगर झण्डा चैक बीरगांव।
4.अपचारी बालक।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!