रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के सांसदों को प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री से चर्चा कर बन्द ट्रेनों को शुरू करने विधायक विकास उपाध्याय ने लिखा पत्र

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा बहुत सी लोकल ट्रेन, पैसेन्जर ट्रेन एवं एक्सप्रेस ट्रेनों को बन्द कर दिया गया है, जिससे स्थानीय छत्तीसगढ़ वासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने सांसदों में 09 लोकसभा एवं 01 राज्यसभा से कहा है कि आप भी जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं निर्वाचित सांसद हें संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिए आम नागरिकों की परेशानी का निराकरण करना आपका भी कर्तव्य है

आज संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने लोकसभा सांसद में सुनील सोनी विजय बघेल, चुन्नी लाल साहू गुहाराम अजगले अरूण साव, मोहन मण्डावी गोमती रेणुका सिंह एवं राज्यसभा में सुश्री सरोज पाण्डेय को पत्र लिखकर यह मांग करी है कि वे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हैं अतः प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं रेल मंत्री जी भारत सरकार से चर्चा कर बन्द ट्रेन का कुछ समाधान निकालकर बन्द ट्रेनों को शुरू कराने का निवेदन किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!