भिलाईछत्तीसगढ

भिलाई में सटोरियों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,लौटे दो युवकों समेत आठ सटोरियों को किया गिरफ्तार

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-ऑनलाइन सट्टा की साइट महादेव बुक से जुड़े आठ सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से दो सटोरिए हाल ही में दुबई से वापस लौटे थे और शहर में महादेव बुक का कारोबार संभाल रहे थे। पुलिस ने इनके बारे में जानकारी जुटाई और गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया। इसके बाद सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया। दोपहर के बाद इस मामले का राजफाश किया जा सकता है।

बता दें कि नेहरू नगर निवासी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल नाम के दो युवकों ने सट्टा को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाने के लिए दो साल पहले महादेव बुक नाम की साइट बनाई थी। उनका ये कारोबार चल पड़ा और दो साल में ही उन्होंने करीब 850 करोड़ रुपये से ज्यादा का कोराबार कर लिया। इन दोनों ने महादेव बुक के देश भर में 35 लाख से ज्यादा यूजर बना लिए और अभी भी इनकी संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। भिलाई-दुर्ग में ही इस कारोबार को खड़ा करने के लिए बड़े व्यापारियों की मदद ली गई।

इस बार के आइपीएल सीजन में भी महादेव बुक की चर्चा जोरों पर रही। इसके बाद पुलिस भी सक्रिय हुई और कुछ महीने पहले दुबई से लौटे दो युवकों समेत आठ सटोरियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सटोरियों में सौरभ शुक्ला, सागर सिंह, बाबू, राज और झुमरू सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें सौरभ शुक्ला और सागर सिंह के हाल ही में दुबई से लौटने की जानकारी मिली है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!