पेंड्राछत्तीसगढ

पेंड्रा : जगह-जगह बिछ गई बर्फ की चादर, पारा 8 डिग्री पहुंचा , मौसम का लुत्फ़ लेने पहुँच रहे पर्यटक

पेंड्रा न्यूज़ न्यूज़ /// आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया. जगह-जगह बर्फ की चादर बिछ गई है. इन दिनों मौसम का लुत्फ़ लेने पर्यटक पेंड्रा और अमरकंटक पहुँच रहे हैं. कड़ाके की ठंड के कारण लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं. वहीं लोग अलाव तापकर ठंड से निजात पाने की जुगत में दिखाई दे रहे हैं. इधर इलाके के पर्यटन स्थलों में लोगों की भी काफी भीड़ पहुंच रही है.

अमरकंटक में एक बार फिर मौसम खुलने के बाद भी आज कई जगहों पर बर्फ की चादर बिछी दिखाई दे रही है. आज अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री जा पहुंचा है जहां रामघाट, मांई की बगिया, दुर्गाधारा, कपिलधारा, सोनमुड़ा सहित कई स्थानों पर आज सुबह ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील दिखाई दी. इसके साथ ही जमीन पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. यहां आने वाले सैलानियों ने इस मौसम का जमकर लुत्फ उठाया है तो वहीं लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड अब स्थानीय निवासियों के लिये चिंता का विषय भी बनता जा रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!