कोटा न्यूज़छत्तीसगढ

नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोटा न्यूज़ धमाका /// ग्रांम कलमिटार में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कलमीटार में रहने वाले मनोहर यादव उसकी पत्नी रीना यादव का विवाह मात्र 9 महीने पहले हुआ था। सोमवार दोपहर को खाना खाने के बाद जब मनोहर कुछ काम से बाजार गया उसी दौरान दोपहर करीब 2:00 बजे कमरे के मयार में गमछे से फांसी लगा ली।

जब वह घर लौटा तो घर का दरवाजा बंद था। खटखटाने पर भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो पति को कुछ शक हुआ और उसने छप्पर हटाकर झांका तो देखा कि फांसी के फंदे पर लटक रही है।

जिसके बाद मनोहर ने खपरैल हटाकर कमरे के अंदर गया फांसी का फंदा खोलकर पत्नी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक रीना की मौत हो चुकी थी। उसने इस बात की सूचना फौरन पुलिस को दी। लेकिन रात होने के कारण पुलिस ने जांच पंचनामा नहीं किया था। आज मंगलवार को पुलिस मामले में पंचनामा कर मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि आखिर रीना ने किस वजह से फांसी लगाई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!