छतीसगढ़कोटा न्यूज़

शादी समारोह में जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत 

कोटा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था मनोज

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 22 वर्षीय मनोज बैगा पिता बिसराम बैगा था। वह ग्राम शिवलखार का रहने वाला था। वह वर्तमान में अपने ससुराल ग्राम नेवसा में रह रहा था। बताया जा रहा है कि, 15 फरवरी की रात 9 बजे एक शादी कार्यक्रम के लिए घर से निकला था तभी वह अपने गांव नेवसा के बंधवा पारा मेन रोड के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। 

अज्ञात वाहन की तलाश जारी 

मृतक के परिजनों ने बताया कि,  मनोज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। रात को ही कोटा पुलिस को परिजनों ने घटना की सूचना दे दी थी जिसके बाद मृतक के शव को मरचुरी में रखा गया था। रविवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौप दिया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!