छतीसगढ़कोटा न्यूज़

मरहीमाता दर्शनीय स्थल पर दर्शनार्थियों के भेष में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने अवैध रूप से शराब बेच रहे दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ा

Two accused arrested for selling liquor illegally

कोटा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोटा में मरहीमाता दर्शनीय स्थल पर दर्शनार्थियों के भेष में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने अवैध रूप से शराब बेच रहे दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। यह कार्रवाई बेलगहना पुलिस ने की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम भनवारटंक स्थित मरहीमाता स्थल पर कुछ लोग भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बेचकर अवैध रूप से धन कमा रहे हैं। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में पुलिस टीम बनाकर सिविल यूनिफॉर्म में रेड की गई।

रेड के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपी रामचरण मरकाम पिता सुनहार सिंह 52 वर्ष निवासी कलमीटार, थाना रतनपुर के कब्जे से 210 लीटर महुआ शराब और 450 रुपए नगद बरामद हुए। कुल कीमत करीब 42,450 रुपए है। आरोपी बृजेश यादव पिता गोविंद यादव 21 वर्ष निवासी खोगसारा, बेलगहना के पास से 140 लीटर शराब और 320 रुपए नगद मिले। कुल कीमत करीब 28,320 रुपए है। कुल 350 लीटर कच्ची महुआ शराब और 770 रुपए नगद बरामद हुई है। शराब की कुल कीमत 70,770 रुपए आंकी गई है। 

आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा

दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 34(1)ख के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को 13 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर 14 अप्रैल को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। इस कार्रवाई में चौकी बेलगहना प्रभारी उप निरीक्षक भावेश शेंडे, आरक्षक ईश्वर नेताम, विजेंद्र कोल और महिला आरक्षक किरण राठौर की विशेष भूमिका रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!