छतीसगढ़रायपुर

बर्खास्त शिक्षिका को बिच्छू ने मारा डंक, धरना स्थल पर मचा हड़कंप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बर्खास्त प्रशिक्षित सहायक शिक्षिका को बिच्छू ने डंक मार दिया। साथी शिक्षकों ने घायल शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में शिक्षिका की हालत नाजुक बनी हुई है।

दरअसल, प्रदेश भर से पहुंचे बर्खास्त प्रशिक्षित सहायक शिक्षक बहाली की मांग को लेकर पिछले चार महीने से नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 12 अप्रैल शनिवार की रात बैस भवन में महिला शिक्षिका प्रिया मंडावी सो रही थी। इस दौरान रात डेढ़ बजे बिच्छू ने डंक मार दिया। महिला शिक्षिका की चीख-पुकार सुनकर अन्य महिला शिक्षिकाएं भी जाग गई।

डायल 112 को फोन कर एम्बुलेंस को जानकारी दी गई। घटना के आधे घंटे बाद भी जब एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंचा तो साथी सहायक शिक्षकों ने बाइक पर घायल शिक्षिका को अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। महिला की स्थिती को देखते हुये रात में ही उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि शिक्षिका प्रिया मंडावी की हालत गंभीर है और उनका उपचार जारी है।

धरना स्थल में मौजूद शिक्षिकाओं ने बताया कि धरना स्थल में सांप, बिच्छू निकलते रहते है। आये दिन जान का खतरा बना होता है। इसके बाद भी वे लोग बहाली की मांग को लेकर पिछले चार महीने से तूता प्रदर्शन स्थल पर डटे हुये है। महिलाओं ने शिकायत की है कि धरनास्थल पर न ही पेयजल की व्यवस्था है और न ही शौचालय की व्यवस्था है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!