छतीसगढ़कोटा न्यूज़

कोटा के महामाया मंदिर परिसर में बैठी भक्तिन से एक खाकी वर्दी धारी छुट्टे लेने के नाम पर दिन भर की कमाई चिल्हर दो सौ रुपए लेकर चलता बना

कोटा न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ कोटा के महामाया मंदिर परिसर में बैठी भक्तिन से एक खाकी वर्दी धारी छुट्टे लेने के नाम पर दिन भर की कमाई चिल्हर दो सौ रुपए लेकर चलता बना। घटना के बाद वो खाकी वर्दी धारी को इधर-उधर ढूंढने भटकती रही। वहीं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज रिकार्डिंग देखने पर खाकी वर्दी धारी की शारीरिक भाषा संदिग्ध लगी। अब ये खाकी वर्दी धारी पुलिस कर्मी है या कोई और जांच में ही सामने आ पाएगा। हांलांकि मामले की शिकायत फिलहाल रतनपुर थाने में नहीं की गई है।  

भैंसों जेवरा निवासी भक्तिन रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर में ही आसरा लेकर अपनी आजीविका चला रही है। मंगलवार की शाम सवा पांच बजे अन्य भिक्षुओं के साथ वीआईपी निकासी गेट की ओर बैठी हुई थी। इसी दौरान खाकी वर्दी में एक आदमी आया और दो सौ रुपए के खुल्ले की मांग की। उसने पांच सौ रुपए होने की बात कहकर उसका चिल्हर कराके दो सौ रुपए लौटाने की बात कही। भक्तिन उसे अपने पास जमा दिन भर की कमाई के चिल्हर दो सौ रुपए दे दिए। खाकी वर्दी धारी चिल्हर दो सौ रुपए लेकर चला गया। इधर भक्तिन अब अपने दो सौ रुपए के लिए खाकी वर्दी धारी व्यक्ति की राह देखती रही। काफी देर बाद भी उसके नहीं लौटने पर उसे तलाशने इधर-उधर भटकने लगी। काफी देर बाद थक हार कर महामाया मंदिर परिसर स्थित ट्रस्ट कार्यालय पहुंची। वहाँ घटना की जानकारी दी। 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना 

जब मंदिर के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाला गया तो भक्तिन ने रिकॉर्ड वीडियो में एक खाकी वर्दी धारी अधेड़ की शिनाख्त की। रिकॉर्ड वीडियो में आरोपी खाकी वर्दी धारी की शारीरिक भाषा असामान्य दिख रही है। उसके कमर पर वर्दी में शामिल बेल्ट ढीला लग रहा है। असामान्य चाल में हाथ जोड़ते भी दिख रहा है। खाकी वर्दी धारी पुलिस कर्मी ही है या कोई और इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। मामले की शिकायत रतनपुर थाने में नहीं की गई है। इस पर जिम्मेदार के साथ पुलिस प्रशासन को संज्ञान लेकर मामले की जांच कर दोषी का खुलासा करना चाहिए। खाकी पर ये दाग अच्छा नहीं है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!