छतीसगढ़जगदलपुर

अनिश्चितकालीन हड़ताल : लेम्प्स प्रबंधकों ने किया धान खरीदी का बहिष्कार, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अड़े

जगदलपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सहकारिता विभाग के लेम्प्स प्रबंधकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने आगामी में होने वाले धान खरीदी का भी बहिष्कार करने का एलान किया है। संभाग में 329 उपार्जन केंद्रों के 1500 खरीदी प्रभारियों ने सरकार के सामने अपनी मांग रखी है।

सभी कर्मचारी कृषि उपज मंडी में हड़ताल में बैठ गए है। समिति के अधिकारी और कर्मचारियों ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि, मप्र की तरह छत्तीसगढ़ में भी अनुदान राशि 3 लाख दिया जाना चाहिए। 2018 के वेतन विसंगति में परिवर्तन करने धान खरीदी के दौरान सूखती पर भी छूट दिया जाए।समय पर धान उठाव नहीं होने के कारण धान सूखने की स्थिति में पूरी जवाबदारी प्रबंधक के ऊपर आ जाती है। नवंबर महीने में धान खरीदी होती है जिसमें प्रबंधकों को अपने घर से राशि देनी होती हैं जो उचित नहीं है

धान खरीदी में शामिल नहीं होंगे प्रबंधक

हड़ताल के दौरान उन्होंने बताया कि,चुनाव के पहले भाजपा सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जैसी ही सरकार बनती है तो मांगों को पूरी की जाएगी। लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद आज तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया। इसी के विरोध में अब संभाग के सभी लैम्प्स प्रबंधकों ने हड़ताल का रास्ता अपना लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जब तक हड़ताल जारी है तब तक आगामी धान खरीदी में शामिल नहीं होंगे। सरकार अन्य एजेंसियों से खरीदी करवा लें ताकि सरकार को भी पता चले कि सुखत में कितना नुकसान होता हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!