छतीसगढ़कोटा न्यूज़

चर्च के शुभारंभ पर हंगामा :  हिंदू संगठनों के किया विरोध, इलाके में तनाव की स्थिति 

protest

कोटा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रतनपुर में चर्च के शुभारंभ से पहले बवाल मच गया है। हिंदू संगठन चर्च खोलने को लेकर जमकर विरोध कर रहे हैं।क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने आदिवासी समुदाय प्रार्थना घर के नाम से चर्च का निर्माण कराया है। जिसका जल्द ही उद्घाटन कार्यक्रम होना था। वहीं अब विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आयोजकों ने उद्घाटन कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

दरअसल यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। जहां के बंगलाभाठा गांव में बने चर्च के उद्घाटन कार्यक्रम में बिशप डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ के सुषमा कुमार और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव शामिल होने वाले थे। लेकिन जैसे ही इस बात की भनक हिंदूवादी संगठनों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। वहीं अब धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी रतनपुर में चर्च शुरू करने के खिलाफ हिंदूवादी संगठन के नेता और कार्यकर्ता ने मोर्चा खोल दिया है।

इलाके में तनाव की स्थिति 

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता चर्च स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए अड़ गए हैं। वहीं हंगामा और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रतनपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आयोजकों ने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!