
मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :-ब्रुकलिन स्थित पाकिस्तानी गायक अरोज आफताब ने रविवार को अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीत कर रिकॉर्ड कायम कर दिया है। दरअसल अरोज आफताब पाकिस्तान की पहली ऐसी महिला बन गई है, जिन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। अरोज आफताब ने अपने गीत ‘मोहब्बत’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक प्रदर्शन की श्रेणी में यह अवॉर्ड जीता है।
अरोज आफताब साल 2005 में अमेरिका गई थी और बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक में संगीत की पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद साल 2014 में अरोज आफताब ने अपना पहला म्यूजिक एलबम ‘बर्ड अंडर वॉटर’ रिलीज किया था अरोज आफताब के गीत मोहब्बत ने पूरे अमेरिका में धूम मचा दी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी वार्षिक ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान मनोरंजन के लिए अपनी प्लेलिस्ट में अरोज आफताब के गीत को शामिल किया है।



