रायपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने वार्षिक परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं की तीन मार्च से और 12वीं दो मार्च से परीक्षा शुरू होनी है। इधर छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं का लगभग 75 से अधिक प्रतिशत कोर्स पूरा हो गया है। अब स्कूलों में पूरा कोर्स करने के लिए विशेष कक्षाएं लगाने की तैयारी शुरू की है। स्कूल के प्राचार्यों ने बताया कि गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान जैसे बड़े कोर्स बचे हुए हैं। उन्हें हर हाल में 10 से 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद विद्यार्थियों को रिवीजन कराया जाएगा, ताकि रिजल्ट बेहतर आए।
रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने वार्षिक परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं की तीन मार्च से और 12वीं दो मार्च से परीक्षा शुरू होनी है। इधर छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं का लगभग 75 से अधिक प्रतिशत कोर्स पूरा हो गया है। अब स्कूलों में पूरा कोर्स करने के लिए विशेष कक्षाएं लगाने की तैयारी शुरू की है। स्कूल के प्राचार्यों ने बताया कि गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान जैसे बड़े कोर्स बचे हुए हैं। उन्हें हर हाल में 10 से 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद विद्यार्थियों को रिवीजन कराया जाएगा, ताकि रिजल्ट बेहतर आए।
स्कूलों में कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसकी तैयारी भी हो चुकी है।- एएन बंजारा, जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर