रायपुर

राजधानी में सतगुरु महाराज की जयंती पर चारों तरफ 100 पौधे लगाकर तीन साल देख-रेख का लिया संकल्प

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- संत निरंकारी मिशन के चतुर्थ सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज की जयंती पर सेवादारों ने खमतराई स्थित श्मशान भूमि के चारों तरफ 100 पौधे लगाकर तीन साल तक देखरेख का संकल्प लिया। करीब 300 सेवादारों ने बुधवार सुबह 8 से 10 बजे तक अभियान चलाकर पीपल, नीम, आम, आंवला आदि छायादार व फलदार पौधे लगाए।

नेत्र शिविर में 295 लोगों ने कराई जांच

पौधारोपण के बाद 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लाखेनगर स्थित निरंकारी भवन में निश्शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 295 लोगों के आंखों की जांच हुई। पीड़ितों को दवाएं और चश्मा भी दिया गया। नेत्र शिविर में 200 मरीजों के नेत्र परीक्षण का लक्ष्य था। शिविर में जांच के दौरान 36 मरीजों की आंख में मोतियाबिंद की शिकायत मिली, जिनका आपरेशन डा. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में निश्शुल्क कराया जाएगा। आपरेशन के लिए 12-12 मरीजों को तीन दिन तक अलग-अलग तारीख दी गई है।

निरंकारी मिशन के सभी शाखाओं में नेत्र जांच

संत निरंकारी मिशन रायपुर के जोनल इंचार्ज गुरुबख्श सिंह कालरा ने बताया कि यह अभियान सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आदेश से देशभर की शाखाओं में चलाया गया। साथ ही 100 से ज्यादा शहरों में निश्शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। राजधानी में गत दो साल से कोरोना महामारी के कारण संत निरंकारी मिशन द्वारा किए जा रहे सेवाभावी कार्यों को सादगी से निपटाया गया था। इस साल सेवादारों में खासा उत्साह रहा। शिविर लगाने में विधायक विकास उपाध्याय और खमतराई इलाके की पार्षद गोदावरी साहू का भी सहयोग रहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!