
रायपुर न्यूज धमाका – फर्जी वोटर के जरिए मतदान कराने के आरोप में मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। निर्वाचन कार्यालय जाने से पहले पुलिस ने उन्हें लाल बहादुर शास्त्री चौक पर रोक दिया, जिससे चक्काजाम जैसी स्थिति बन गई।
पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर बस में भरकर थाने ले जाया गया। एनएसयूआई कार्यकर्ता लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए डिजिटल मतदाता सूची और पोलिंग बूथ के CCTV फुटेज की मांग कर रहे थे।



