छतीसगढ़धमतरी

धमतरी ट्रिपल मर्डर का खुलासा: पैसों के विवाद में 3 युवकों की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

धमतरी न्यूज धमाका – अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोयना स्थित अन्नपूर्णा ढाबा के पास सोमवार रात हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ घंटों में खुलासा कर दिया। शराब के नशे में पैसों की मांग को लेकर हुए विवाद में 8 आरोपियों ने चाकू से हमला कर तीन युवकों की हत्या कर दी थी। इनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं।

एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि 11 अगस्त की रात करीब 11:20 बजे आरोपी ढाबे में शराब पीने के बाद खाना खा रहे थे। नशे में धुत आरोपियों ने रायपुर से आए आलोक सिंह ठाकुर, नितीन टांडी और सुरेश हियाल से पैसों की मांग की। विरोध करने पर मुख्य आरोपी गोपी दीवान और साथियों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को रातों-रात गिरफ्तार कर हत्या व आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों का मुंडन कराकर शहर में जुलूस भी निकाला।

गिरफ्तार आरोपियों में गोपी दीवान, कुलेश्वर नेताम, रणवीर कुमार साहू, कमलेश ध्रुव, गौतम दीवान और तीन नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ढाबा संचालक के खिलाफ भी जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!