बिलासपुर न्यूज धमाका – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर की स्टाफ कमेटी ने दूषित प्रक्रिया से भर्ती हुए 29 कर्मचारियों को पुनः सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इन कर्मचारियों में 1 शाखा प्रबंधक, 4 सहायक लेखापाल, 8 पर्यवेक्षक, 6 लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर और 10 समिति प्रबंधक शामिल हैं।
पूर्व में बर्खास्त इन कर्मचारियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। अदालत ने “प्राकृतिक न्याय” के सिद्धांत के तहत बैंक को तय समयसीमा में विभागीय कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया था। बैंक की जांच टीम ने व्यक्तिगत सुनवाई के बाद बर्खास्तगी का निर्णय लिया।
इसी प्रकरण में कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट का भी रुख किया, लेकिन 12 अगस्त को याचिका खारिज कर दी गई। बैंक ने मामले में हाई कोर्ट में केविएट दायर कर दिया है।




