
केशकाल न्यूज धमाका – अंशकालिक स्कूल सफाई कर्मियों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तिरंगा रैली निकाली, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों ने पूर्णकालिक नियुक्ति, कलेक्टर दर पर वेतन, युक्तियुक्तकरण के बाद सेवाएं यथावत रखने और स्थायी नियुक्ति की मांग की।
सुबह रावणभाटा मैदान से शुरू हुई रैली हर्रा पड़ाव स्थित विधायक निवास तक गई, जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की कोशिश की गई। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई और माहौल आंदोलित रहा।
बस्तर संभाग सहित प्रदेशभर से आए करीब 2000 सफाई कर्मियों की मौजूदगी से मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
