
रायपुर न्यूज धमाका – बहुचर्चित शराब घोटाले में जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि शोएब ने 4 अगस्त को बिना अनुमति के रायपुर केंद्रीय जेल में प्रवेश किया और वहां तैनात प्रहरी को धौंस दिखाकर अपने पिता से मिलने के लिए मुलाकात कक्ष में पहुंचा।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे। मामले में जेल प्रशासन ने गंज थाना में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शोएब के खिलाफ धारा 296, 329, 211 बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
