छतीसगढ़अंबिकापुर

नेशनल हाईवे 130 पर मिनी ट्रक और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, कई बकरियों की मौत

नेशनल हाईवे पर मिनी ट्रक और पिकअप की भिड़ंत

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अम्बिकापुर-बिलासपुर मार्ग स्थित नेशनल हाईवे 130 पर बुधवार सुबह मिनी ट्रक और पिकअप वाहन में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप चालक वाहन के भीतर फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र के जुनाडीह के पास हुआ। पिकअप उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से बकरा-बकरी लेकर रायपुर जा रही थी। टक्कर में आधा दर्जन से अधिक बकरा-बकरी की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और आमने-सामने आने पर चालक वाहन नियंत्रित नहीं कर पाए, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा, जिसे क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर खोल दिया गया। मामले की जांच जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!