भोपालक्राइममध्यप्रदेश

MP : नाबालिग छात्रा से पड़ोसी कर रहा था दुष्कर्म

बोपाल न्यूज़ धमाका /// शहर के बागसेवनिया स्थित कंजर बस्ती में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के घर के पड़ोस में रहने वाला बीस साल का युवक उसे डरा धमकाकर करीब तीन दिन से दुष्कर्म कर रहा था। घटना की जानकारी परिजन को मिलते ही परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को को शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि 13 साल की किशोरी सातवी कक्षा में पढ़ती है।

उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। उसके पड़ोस में बीस साल का राजेश विश्वकर्मा रहता है। राजेश मूलत: बिहार का रहने वाला है। पीड़िता के परिजन ने पुलिस को बताया कि राजेश विश्वकर्मा का उनके घर आना-जाना है। गत 6-7 की दरमियानी रात करीब एक बजे आरोपी राजेश किशोरी के घर घुस गया था और डरा धमकाकर उसने किशोरी से दुष्कर्म किया।

इसके बाद लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा था। किशोरी की तबीयत बिगड़ी और परिजन को संदेह हुआ। परिजन ने किशोरी से पूछा तो उसने राजेश विश्वकर्मा द्वारा दुष्कर्म की बात कही। पुलिस ने बलात्कार और पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!