राजनांदगांवछत्तीसगढ

खुज्जी विधायक के पति पर एफआईआर के बाद रेत खदानों में उबाल

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// कांग्रेस विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू के खिलाफ पुलिस ने मारपीट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सियासी पारे में गरमाहट ला दी है। छुरिया के एक कांग्रेस नेता के चालक के साथ हुई इस घटना के बाद आदिवासी समाज द्वारा दी गई आंदोलन की चेतावनी के चलते पुलिस द्वारा आरोपी चंदू साहू के खिलाफ 294, 506, 3 1 द ध अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार खुज्जी विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू के खिलाफ बीर सिंह उइके पिता तलप सिंह उईके निवासी जोब ने पुलिस के समक्ष एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन में प्रार्थी बीर सिंह ने यह उल्लेखित किया था कि वह छुरिया के कांग्रेस नेता तरूण सिन्हा की गाड़ी चलाता है। बीते दिनों रेत से भरी हुई ट्रक को देखकर विधायक पति चंदू साहू ने वीर सिंह उईके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

बीर सिंह ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने विधायक पति को यह बताया कि यह ट्रक कांग्रेस नेता तरूण सिन्हा की है, तब वे आगबबुला हो गए और उसके साथ जमकर गाली-गलौज की। विधायक पति द्वारा किए गए इस अभ्रद व्यवहार के बाद आदिवासी समाज ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी।

मामले में छुरिया पुलिस ने आज विधायक पति चंदू साहू के खिलाफ मारपीट के अलावा एट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया है। कांग्रेस विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू के खिलाफ मारपीट और एस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होते ही सियासी पारा गर्म हो गया है। इस पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी व्याप्त हो गयी है। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद कहीं न कहीं रेत के उत्खनन से भी जुड़ा हुआ है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!