सुकमाछत्तीसगढ

नक्सलियों ने 5 ग्रामीणों को रिहा किया, कोंटा ब्लॉक से किए थे अगवा

सुकमा न्यूज़ धमाका /// नक्‍सलियों ने अगवा किए पांचों ग्रामीणों को रिहा कर दिया है. यह सभी ग्रामीण, कोंटा ब्‍लॉक के क्‍वेल गांव के थे. शुक्रवार को नक्‍सलियों ने चार और शनिवार को एक ग्रामीण को अपहृत किया था. सर्वा आदिवासी समिति ने नक्‍सलियों से इन ग्रामीणों को सुरक्षित छोड़ने की अपील की थी. इसके बाद आज नक्‍सलियों ने इन ग्रामीणों को  आज रिहा कर दिया. नक्‍सलियों ने इससे पहले एक लेटर भी जारी किया था जिसमें ग्रामीणों को चुनौती भरे लहजे में जिला बीजापुर में पुलिस भर्ती अभियान का बहिष्‍कार करने का फरमान दिया गया था.  लेटर में कहा गया था कि बीजापुर के अंतर्गत आने वाले चार ब्‍लॉकों के सभी ग्राम पंचायत के आदिवासी, गैर आदिवासियों के युवक, युवती और  बेराजगार, बस्‍तर फाइटर्स बटालियन व दुर्गा महिला पैटर्स,दंतेश्‍वरी महिला फाइटर्स में भर्ती न होवें. बस्‍तर फाइटर्स में आरक्षक के 300 पदों परभर्ती के लिए 22 अक्‍टूबरको नोटिफिकेशन जारी किया गया है और आवेदन की अंतिम तारीख 12 नवंबर निर्धारित है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!