नई दिल्ली

प्रियंका गांधी ने सरकार से पूछे 5 सवाल , अगर नोटबंदी सफल थी तो भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// पांच साल पहले आज ही एक दिन हुए ऐलान ने पूरे देश में ‘भूचाल’ ला दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को देश को संबोधित करते हुए 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान कर दिया. इस फैसले की वजह से कई दिनों तक आम आदमी को पैसों के लिए बैंकों के बाहर लाइन लगाना पड़ा नोट बंदी के पांच साल होने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी ने सोमवार को मोदी सरकार से 5 सवाल किए हैं. उन्होंने पूछा कि अगर नोटबंदी सफल थी तो भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ?प्रियंका गांधी ने नोटबंदी को ‘आपदा’ बताते हुए ट्वीट किया, “अगर नोटबंदी सफल थी तो… भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ? कालाधन वापस क्यों नहीं आया? अर्थव्यवस्था कैशलेस क्यों नहीं हुई? आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई? महंगाई पर अंकुश क्यों नहीं लगा?”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!