चंडीगढ़

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू को चंडीगढ़ पुलिस ने लिया हिरासत में

चंडीगढ़ न्यूज़ लखीमपुर खीरी मामले में प्रदर्शन कर रहे पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेता नवजोत सिंह सिद्धूको चंडीगढ़ में हिरासत में ले लिया गया है.गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. सोमवार को मौके पर जाने की कोशिश करने वाले सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को रोक दिया गया अथवा हिरासत में ले लिया गया पंजाब के राज्‍यपाल निवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए प्रदर्शन की सिद्धू ने अगुवाई की. उन्‍होंने और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में पोस्‍टर लहराए और नारेबाजी की. सिद्धू ने कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों पर कार चढ़ाने का आरोप झेल रहे केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे की गिरफ्तारी की भी मांग की. चंडीगढ़ पुलिस ने सिद्धू और अन्‍य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!