
रायपुर न्यूज़ धमाका /// कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को संन्यास के बारे में विचार करने की सलाह दी है। चौबे, डा. रमन के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था, भूपेश बघेल जब ABCD पढ़ रहे थे, तब मैं केंद्रीय मंत्री था। वे अभी कुर्सी बचाने पर ध्यान दें। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, भाजपा में भी जिस तरह से बदलाव की प्रक्रिया प्रारंभ है। उनकी राष्ट्रीय महासचिव पुरंदेश्वरी जी और शिव प्रसाद जी आते हैं। स्टेटमेंट देते हैं लेकिन रमन सिंह का नाम मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर अब नहीं लिया जाता, चुनाव में उनके पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। अब रमन सिंह को यह आभास हो जाना चाहिए कि पीढ़ी का बदलाव है। अब उन्हें संन्यास की तरफ कदम बढ़ाना चाहिए।

