अंबिकापुरक्राइमछत्तीसगढ

अंबिकापुर : जंगल में मिला युवती का अधजला नग्न शव, जानवरों ने शव को नोच डाला

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका ///जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के मैनपाट रोड में ग्राम रकेली के कालीघाट जंगल में मंगलवार सुबह एक युवती का अधजला नग्न शव मिला। शव किसी 20 से 25 वर्ष की युवती के होने की संभावना है। उसके बाल नए स्टाइल में कटे थे। युवती के कपड़े पास में ही पड़े थे, लेकिन उसे भी जलाया गया है। पुलिस ने अधजले कपड़े जब्त कर शव को मरच्यूरी में रखवा दिया है।घटना के बारे में सुबह उस समय पता चला, जब मवेशी चराने जंगल गए ग्रामीणों की नजर पड़ी। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव की स्थिति बेहद ख़राब थी। शव क्षत-विक्षत पड़ा था और शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। चेहरा, सीना और पैर पूरी तरह जले हुए थे। रही-सही कसर जानवरों ने पूरी कर दी थी।

शव के अंगों को जानवरों ने नोंच डाला था। एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है। दूसरे जिलों से लापता महिलाओं के बारे में भी जानकारी मंगवा रहे हैं। मौके से लेडीज चप्पल, स्वेटर व कुछ अधजले कपड़े मिले हैं। इससे शव की पहचान में मदद मिलेगी। युवती का अधजला शव मिलने से पुलिस रकेली सहित जिले के सभी थानों में दर्ज गुमशुदा और लापता महिलाओं के बारे में पता लगा रही है। पुलिस रकेली सहित आसपास के गांवों में जाकर पता कर रही है कि कोई युवती या महिला लापता तो नहीं है। पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखवा दिया है, ताकि मिसिंग की तलाश में आने वालों से शव दिखाकर उसकी पहचान कराई जा सके।पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!