
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// राहुल गाँधी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दीवाली के आसपास महंगाई अपने चरम पर है लेकिन केंद्र सरकार संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार लोगों के लिए संवेदनशील दिल रखे.गांधी ने हिंदी में ट्वीट किया, दिवाली है. महंगाई अपने चरम पर है. यह कोई मजाक नहीं है. काश मोदी सरकार का दिल जनता के लिए संवेदनशील होता
