रायपुरछत्तीसगढ

वंदे मातरम से गूंजा मीडिया गुरुकुल

विनोद सावंत

आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा का किया आयोजन

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं समाजकार्य विभाग द्वारा आज तिरंगा यात्रा व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उदबोधन में आजादी के 75 वें वर्ष के सफर को अत्यंत ही रोचक ढंग से विद्यार्थियों को संप्रेषित किया। साथ ही पत्रकारिता विश्वविद्यालय में उपलब्ध अवसरों से, विद्यार्थियों को देशसेवा के मार्ग की संभावनाओं पर चर्चा की।

डॉ.अली ने कहा कि देश में इस 75वें वर्ष की आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हमारा विभाग भी इस महोत्सव को अकादमी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वर्षभर आयोजित करता रहेगा। जिससे विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों में सक्रिय भागीदारी पैदा हो सके।
इस कार्यक्रम में विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र मोहंती भी उपस्थिति रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य के द्वारा वर्तमान युवा पीढ़ी को राष्ट्र सेवा हेतु नए प्रतिमान से रूबरू करवाया गया।

कार्यक्रम में शोधार्थियों एवं विद्यर्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिसमें शोधार्थी गायत्री सिंह ने अम्बेडकर की पत्रकारिता एवं रीतुलता तारक ने छत्तीसगढ़ी की पत्रकारिता का भारत की आजादी में योगदान पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में बीएजेएमसी के छात्र आलोक कुमार ने, एमएएमसी के पीयूष शर्मा, रेणुका, सौरभ ने देशभक्ति गीतों एवं कविताओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में राष्ट्र ज्ञान आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतिस्पर्धा भी आयोजित की गई जिसमें अनेक विद्यर्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसमें “हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा” “भारतमाता की जय ” जैसे नारों से सम्पूर्ण विश्विद्यालय गूँज उठा। कार्यक्रम संचालन जनसंचार विभाग के विद्यार्थी बृजेश तिवारी एवं दामिनी साहू ने किया।
इस अवसर काफी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अतिथि प्राध्यापक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!