रायपुरछत्तीसगढ

छालीवुड में उभरती स्टार सानिया कंबोज कि बायोग्राफी आइए जाने विस्तार से….

दिव्यांश तिवारी

रायपुर,न्यूज धमाका:-छालीवुड स्टार सानिया कंबोज का जन्म भिलाई में हुआ था।उनके परिवार में 4 सदस्य हैं जिनमें उनकी मां (नीता कंबोज),एक बहन (ओशीन कंबोज) और एक भाई उदय सिंह कंबोज) शामिल हैं | इनकी बहन ओशीन कंबोज भी छत्तीसगढ़ी फिल्म एवं गानों में काम कर चुकीं हैं, इनकी मां पेशे से कवित्री एवं एस्ट्रोलॉजर है और भाई उदय सिंह कंबोज यूट्यूबर हैं |

यहां से शुरू हुई फिल्मी दुनिया का सफ़र

17 साल कि उम्र से ही सानिया छत्तीसगढ़ी फिल्मों में लीड रोल में नजर आ रही हैं,

सबसे पहले सानिया कि माता जी ने पंजाबी सॉन्ग लिखा और कंपोज किया उन्हें लांच करने के लिए इसके बाद रंग रसिया के निर्माता का उन्हे फोन आया और उन्हें फ़िल्म में काम करने के लिए आफर किया | इसके बाद इनकी छालीवुड में ग्रैंड एंट्री हुई।

इनकी सबसे सुपरहिट छालीवुड फिल्म रही रंगरसिया जिसमें वे पद्मश्री अनुज शर्मा के साथ नज़र आई थी इस फ़िल्म के निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह एवं निर्माता अशोक तिवारी थे।
सान्या ने अभी तक 7 से 8 छत्तीसगढ़ी एवं हिंदी फिल्म कर चुकी हैं जिसमें सुंदर मोर छत्तीसगढ़ निर्देशक धर्मेंद्र चौबे एवं निर्माता चोवा राम साहू , राधे अंगूठा छाप निर्देशक करण खान और निर्माता जेठू साहू, खलियान निर्देशक शेखर सोनी थे और हिंदी फिल्म चार्जशीट जिसके डायरेक्टर कृपानंद चौधरी और प्रोड्यूसर मुकेश चौहान यह फिल्म अभी जल्द लांच होने वाली है | इसके अलावा सानिया ने पंजाबी, भोजपुरी, और छत्तीसगढ़ी एल्बम में भी काम कर चुकीं हैं |

परिवार का सहयोग

सानिया एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं | सानिया ने बताया कि उनका परिवार हमेशा से ही पूरा सपोर्ट करता हैं , उनका कहना है कि वो आज जो कुछ भी उन्हीं के समर्थन और आशिर्वाद से हैं |

सानिया ने बताया कि उनकी साउथ फिल्म इंडस्ट्री कि ऐक्ट्रेस साई पल्लवी उनकी इंस्पिरेशन रही हैं | उन्होंने बताया कि साई पल्लवी का कॉन्फिडेंस लेवल और शालीनता उन्हें सब से अलग बनाता हैं | सानिया ने हालही में एक साउथ इंडियन सॉन्ग में भी काम किया है और इसकी शूटिंग गोवा में पूर्ण कि गई हैं ।

सानिया कंबोज का सोशल मीडिया

सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं | सानिया कंबोज का इंस्टाग्राम पर _tuhandi_sardarni नाम से अकाउंट हैं जिसमें अब तक 18K फालोवर्स और 321 पोस्ट शामिल हैं |

इसके अलावा सानिया ने सानिया कंबोज नाम से अभी अभी एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है उसमें वे एल्बम सॉन्ग्स डालेंगी ।

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

सानिया ने B.Com + M.Com + MBA किया है और आगे PHD करने का प्लान हैं और सानिया ने ऐक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई भी जारी रखी थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!