
कांकेर न्यूज़ धमाका /// जिले के चारामा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर ने विवाहिता को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
जानकारी के अनुसार झोलाझाप डॉक्टर ने पहले विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता ने कई बार इस बात का विरोध किया लेकिन डॉक्टर उसे अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था। इसी अश्लील वीडियो के आड़ में डॉक्टर आरोपी ने विवाहिता महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता न इस बात की शिकायत चारामा पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम प्रदीप गंगबेर बताया जा रहा है।
