क्राइम

रिश्ते का कत्ल : बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर किया बाप का हत्या , दोनों आरोपी गिरफ्ता

किशनपुरा न्यूज़ धमाका // वारदात कानवन थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत किशनपुरा के मजरे बोरझड़ी का है। जहां कलयुगी बेटे ने अपने बाप को बहू के साथ मिलकर जलाऊ लकड़ी से पीट-पीटकर बेदर्दी से हत्या कर दी। जिले में पिता-पुत्र के रिश्त को कलंकित करने का मामला सामने आया है। जहां कलियुगी बेटे ने बहू के साथ मिलकर बाप की निर्मम हत्या कर दी। बाप का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बेटे को शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए।

जानकारी के अनुसार पिता गेंदालाल बेटा विकास और पत्नी ताराबाई रात को ग्राम बोरझड़ी अपने घर पहुंचते थे। रात में बाप-बेटे में शराब पीने के लिए पैसे को लेकर के कहासुनी हो गई। पिता ने शराब के लिए पैसे देने से मना किया, तो बेटे ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर जलाऊ लकड़ी से पीट-पीटकर अपने पिता गेंदालाल पिता पेमा (50) वर्ष की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सड़क किननारे फेंक दिया था

सड़क किनारे शव मिलने और हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। हत्या की खबर कानवन पुलिस को सूचना देने के बाद थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल अधिकारी पिंकी मेहरड़े भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। मृतक गेंदालाल का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!