रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर के शराब दुकान पर लुटेरों ने बोला धावा, रकम बचाने की कोशिश करते कैशियर को मारा चाकू

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शराब दुकान में चाकू की नोक पर लूट करने आये लूटेरों के दल ने दूकान बंद होने बाद शराब दूकान पर हमला बोल दिया। इस दौरान शराब बिक्री की रकम को कैशियर द्वारा बचाने की पुरजोर कोशिश की गयी, जिसकी वज़ह से बौखलाए लूटेरों ने कैशियर को चाकुओं से गोद डाला।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात विधानसभा थाना इलाके स्थित सड्डू शराब भट्ठी दुकान के बन्द होने के बाद 10 से 12 बदमाशो ने शराब दुकान पर हमला बोल दिया हाथों में चाकू लहराते दर्जन भर से ज्यादा गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया। शराब दुकान में सभी गुंडे चाकू लहाराते हुये घुसने की कोशिश करने लगे।

आरोपियों के हाथ में चाकू देख शराब दुकान के मैनेजर और कर्मचारियों ने नगदी बचाने की कोशिश करते हुए गुंडों का सामना किया जिससे गुंडों ने सेल्समेन देवेंद्र पाठक को चाकुओं से 6-7 वारकर घायल कर दिया। सेल्समेन को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में आधा दर्जन संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!