
रायपुर न्यूज़ धमाका /// योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है और सरकार से अपेक्षा की है कि घायलों का समुचित उपचार की व्यवस्था और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के जनपद जशपुर में एक धार्मिक जुलूस पर अनियंत्रित वाहन द्वारा लोगों की कुचले जाने की दुर्घटना में हुई मृत्यु अत्यंत दुःखद है. छत्तीसगढ़ सरकार से घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने की अपेक्षा है

