नई दिल्ली

नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी से की मुलाकात , नवजोत का इस्तीफा वापस

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// सिद्धू और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी के बीच बढ़ती तल्‍खी के बीच यह मीटिंग हुई है. इस समय पंजाब में कांग्रेस के प्रभारी रावत कहा था कि राज्‍य कांग्रेस से जुड़े संगठनात्‍मक मसलों पर यह बातचीत होगी. सिद्धू ने पिछले माह एक ट्वीट करते हुए पंजाब राज्‍य कांग्रेस प्रमुख पद से इस्‍तीफा दे दिया था. नए सीएम चन्‍नी की अगुवाइ वाली कैबिनेट के कुछ निर्णयों से नाखुश होकर उन्‍होंने यह कदम उठाया था

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मुलाकात की. पंजाब कांग्रेस में उभरे असंतोष के सुरों के बीच यह बैठक हुर्ई है. सिद्धू ने कल यानी गुरुवार को पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और हरीश रावत से दिल्‍ली में भेंट की थी और कहा था कि वे गांधी परिवार की ओर से लिए जाने वाले किसी भी फैसले का पालन करेंगे. क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू ने गुरुवार की बैठक के बाद कहा था, ‘मैंने पार्टी हाईकमान को अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है. मुझे पूरा यकीन है कि पार्टी अध्‍यक्ष (सोनिया गांधी), राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जो भी फैसला लेंगे, वह पंजाब के हित में होगा. मैं उन्‍हें सुप्रीम मानता हूं और उनके आदेश का पालन करता हूं समझा जाता है कि सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख से अपना इस्‍तीफा वापस लेने पर रजामंदी दे दी है. पार्टी के एक नेता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा, ‘इस  बारे में औपचारिक फैसला कल होने की संभावना है. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के पद पर बने रहने पर सहमति दे दी है ‘इससे पहले, न्‍यूज एजेंसी एनआई ने हरीश रावत के हवाले से कहा था, नवजोत सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्‍नी की कुछ मुद्दों पर बातचीत हुई है और समाधान निकल आए. कुछ चीजें हैं जिनमें समय लगता है.’

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!