उत्तर प्रदेशदेश

आयकर विभाग का छापा ,अखिलेश यादव के करीबियों पर ,150 करोड़ बरामद, बीते 24 घंटे से जारी है नोटों की गिनती

उत्तर प्रदेश न्यूज़ धमाका /// समाजवादी पार्टी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादवक के करीबियों पर आयकर विभाग ने छापी मारी की है। अब तक हुई छापेमारी के दौरान 150 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। आईटी विभाग ने कानपुर, कन्नौज, गुजरात और मुंबई में छापेमारी की है। गुरुवार दोपहर आयकर विभाग की टीम ने जैन के घर पर छापा मारा था

कानपुर में दो बड़े कारोबारियों के घर पर छापेमारी हुई। वहीं अहमदाबाद से आई डीजीजीआई और इनकम टैक्स की टीम ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन और पान मसाला के.के अग्रवाल के घर पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, छापों में करीब 150 करोड़ की अघोषित रकम का खुलासा, 90 करोड़ रुपये नगद मिले, इसी क्रम में कन्नौज में एक घर सीज किया गया, नोट गिनने के लिए चार मशीनें मंगाई गईं

कानपुर के इत्र और सपा नेता पीयूष जैन के घर से इनकम टैक्स को 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बरामद हुए हैं। आयकर विभाग की टीम ने जैन के घर पर छापा मारा था। आनंदपुरी इलाके में पीयूष जैन के घर से बड़े डिब्बों में भरे नोट मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, जैन के घर, कंपनियों, कोल्ड स्टोरेज पर एक साथ छापेमारी की गई।

आईटी छापेमारी की इस कार्रवाई में करीब 150 करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला पकड़ा गया है। आईटी छापे के अलावा विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने के बाद डीजीजीआई के अधिकारियों ने कानपुर में एक फैक्ट्री परिसर और एक पान मसाला निर्माता के परिसरों पर छापा मारा। आरोप है कि फर्जी चालान के आधार पर इन लोगों ने माल को दूसरी जगह पहुंचाया है। ये जीएसटी से संबंधित फर्जीवाड़े को लेकर छापेमारी की गई है। यूपी कारोबारी राहुल भसीन के घर पर भी दोपहर बाद आयकर विभाग ने छापा मारा। लखनऊ स्थित आवास पर आईटी की टीम का सर्च अभियान शुरू किया। बता दें कि राहुल समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफी करीबी माने जाते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!