सूरजपुरछत्तीसगढ

शराब छुड़वाने के नाम पर महिला से लगातार 3 माह तक किया अनाचार

सूरजपुर न्यूज़ धमाका /// ये मामला छत्तीसगढ़ सूरजपुर के अधीन सलका गाँव का है.यहां रहने वाला आरोपी श्रवण रवि पिता अमरसाय अंबिकापुर में प्राइवेट गार्ड का काम करता है.युवक का पीड़िता की सास से परिचय होने से करीब 2 वर्ष तक युवक उसके ससुराल आता-जाता था.आरोपी बोलता था कि उसके पास शराब छुड़ाने की दवाई है, पति की लत छुड़ाने के लालच में महिला युवक के झांसे में फंस गई पीडित .

महिला ने बताया कि आरोपी (रवि ) ने उसके पति की शराब की लत छुड़ाने की दवा देने के नाम पर 3 माह पहले सूरजपुर बस स्टैंड बुलाया, और वहां से ग्राम सतपता के सूने घर में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया. और फिर आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया, जिसे वह इंटरनेट में वायरल करने की धमकी देकर उसका दैहिक शोषण करता रहा. इससे महिला गर्भवती हो गई, आखिर में तंग आकर महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी, पीड़ित महिला की शिकायत पर विश्रामपुर पुलिस ने आरोपी श्रवण रवि के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!