गरियाबंदछत्तीसगढ

गरियाबंद : ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने सौंपा इस्तीफा , मचा हड़कंप

गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// छूरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन ठाकुर को कुछ दिन पहले ही उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था. पवन ठाकुर अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे से पार्टी में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. पवन ने अपने त्यागपत्र देने के पीछे परिवारिक कारण बताया है. उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि परिवारिक कारणों से वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में असमर्थ है. उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन स्वीच ऑफ होने के कारण संपर्क नही हो सका.

पवन ठाकुर ने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला के नाम लिखे अपने त्यागपत्र की प्रतिलिपि में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी सचिव और राजिम विधायक अमितेष शुक्ल का जिक्र किया है.पार्टी जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू ने उनके अचानक इस्तीफे पर आश्चर्य व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है.  उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को ही उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया था. फिलहाल पवन का इस्तीफा उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!