
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// कोटला मुबारकपुर इलाके में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और एक नाबालिग समेत कुल 3 लोग पकड़े गए हैं. पुलिस के मुताबिक- बीती रात जब पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही थी तभी एक बाइक पर सवार 3 लड़के संदिग्ध हालात में घूमते दिखे जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो रुकने की बजाय वो भागने लगे. पुलिस टीम ने उनका पीछा कर उन्हें एम्स के पास रोक लिया. इसी बीच बाइक पर सवार एक लड़के ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक शख्स के दाहिने पैर में गोली लग गई. बाद में उसकी पहचान अभी सौरव के तौर पर हुई,जबकि उसके साथी गुरदेव सिंह और एक नाबालिग भी पकड़ा गया, पुलिस को आरोपियों के पास से 2 देशी कट्टे और कारतूस भी मिले हैं
