धमतरीछत्तीसगढ

रिश्वत मामले में एसपी ने किया एएसआई को सस्पेंड , युवक ने किया था जहर का सेवन

धमतरी न्यूज़ धमाका /// ग्राम बोडरा में झगड़े को समझौता कराने के मामले में युवक से 1 लाख 20 हजार की मांग करता था. जिसके बाद बुधवार को युवक ने अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. अस्पताल में गंभीर स्थिति में युवक का इलाज जारी है.एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने एएसआई दुलाल नाथ को सस्पेंड कर दिया है.धमतरी के ग्राम बोडरा में 3 अक्टूबर को पीड़ित जीतेंद्र साहू का अपने पिता के दोस्त के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था. पीड़ित के पिता के अनुसार इस मामले में समझौते के लिए एएसआई दुलाल नाथ ने 1 लाख 20 हजार रिश्वत के रूप में मांगे. पैसे नहीं देने पर किसी भी मामले में जेल भेजने की बात कही थी. जिससे डरकर जितेंद ने 80 हजार पुलिस को दिए थे. बाकी बचे 40 हजार के लिए बुधवार को फिर से एएसआई ने फोन लगाया था. जिससे परेशान जीतेन्द्र ने अपने घर पर जहर का सेवन कर लिया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!