छतीसगढ़धमतरी

 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार

CG Crime News : 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार

धमतरी न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक हवसी दरिंदे ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी कृत किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना केरेगांव थाना क्षेत्र के एक जंगल में हुई, जहां आरोपी राकेश मांडवी, जो ईंट-भट्ठे में मजदूर के रूप में काम करता था और दूसरे जिले से आया था, उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव वालों ने बच्ची को 108 एंबुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी है और उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर हुई इस तरह की घटना से हर कोई स्तब्ध है।

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंची और आरोपी राकेश मांडवी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची इलाज के बाद सुरक्षित है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!