छतीसगढ़बलौदा बाजार

05 जून 2026 // बलौदा बाजार में 14 हजार से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग, आगे भी जारी रहेगा अभियान टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम

बलौदा बाजार न्यूज़ धमाका – बलौदा बाजार भाटापारा जिले में 100 दिवसीय विशेष टीबी खोज अभियान के तहत 136 गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 14 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई

 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में संचालित 100 दिवसीय विशेष टीबी खोज अभियान उल्लेखनीय सफलता हासिल कर रहा है। आधुनिक तकनीक और स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के बल पर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी संभावित टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

36 गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि विश्व क्षय दिवस 24 मार्च 2026 से प्रारंभ किए गए इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के 191 चिन्हित गांवों में से अब तक 136 गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में 14 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिससे टीबी के संभावित मरीजों की समय रहते पहचान संभव हो सकी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!