बिजनेस

भारत में मोबाइल वॉलेट या फिर यूपीआई के जरिए लेनदेन तेजी से बढ़ रहा है

लेनदेन की संख्या 33.6 प्रतिशत बढ़कर 526.5 करोड़ हो गयी।

नयी दिल्ली न्यूज़ धमाका । देश की प्रमुख वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी (फिनटेक) फोनपे ने मंगलवार को कहा कि जुलाई-सितंबर, 2021 की तिमाही में उसके प्लेटफॉर्म पर लेनदेन का कुल भुगतान मूल्य (टीपीवी) 23.3 प्रतिशत बढ़ा है। इस बढ़ोत्तरी के साथ कंपनी का टीपीवी 9,21,674 करोड़ रुपये हो गया,। कंपनी ने बताया कि यूपीआई और मर्चेंट भुगतान के साथ फंड ट्रांसफर ने 200 करोड़ लेनदेन का एक नया मुकाम हासिल किया। इसमें कहा गया, “महामारी की दूसरी लहर के बाद सुधार के साफ संकेत के तौर पर और दुकानों के तेजी से खुलने के साथ पांच में से लगभग चार मर्चेंट भुगतान अब ऑफलाइन लेनदेन के रूप में हो रहे हैं। कंपनी की पल्स रिपोर्ट के अनुसार, “ऑफलाइन मर्चेंट भुगतान (जैसे कि किराने की दुकान पर भुगतान) ऑनलाइन मर्चेंट भुगतान (जैसे कि ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना या खरीदारी करते समय भुगतान) की तुलना में तेजी से बढ़ा। इसमें तिमाही आधार पर 65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।” साथ ही इस दौरान फोनपे के पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या 7.5 प्रतिशत बढ़कर 30.5 करोड़ से 32.8 करोड़ हो गयी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!