रायपुर

रायपुर में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पैर कटा, इलाज के दौरान मौत

डॉक्टरों ने बताया कि खून ज्यादा बह जाने और आंतरिक चोटों की वजह से विकास की जान नहीं बचाई जा सकी।

रायपुर (छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका )।  राजधानी रायपुर के शारदा चौक में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मारी। सुबह करीब छह बजे हुआ यह हादसा इतना भयंकर था कि बाइक सवार का पैर कटकर ही अलग हो गया। घायल युवक का नाम विकास विश्वकर्मा है। उसे इलाज के लिए तुरंत आम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डॉक्टरों ने बताया कि- खून ज्यादा बह जाने और आंतरिक चोटों की वजह से उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। टीआई केके बाजपेई ने बताया कि विकास आजाद चौक की तरफ जा रहा था। अभी उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। उन्होंने बताया कि कार में तीन युवक सवार थे। मौके पर मौजूद भीड़ ने कार चालक की जमकर की पिटाई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर गोलबाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक सुनील साहू को हिरासत में ले लिया है।

टीआई ने बताया कि- बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद कार पुटपाथ में चढ़ गई। इस दौरान राहगीरों ने भी कार को घेर लिया और इसी वजह से कार युवक वहां से भाग नहीं पाए। बदतमीजी करने पर राहगीरों ने कार ड्राइवर की पिटाई भी कर दी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस तुरंत पहुंच गई और ड्राइवर को हिरासत में लेने के साथ ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!