देशराष्ट्रीय न्यूज धमाका।

दोपहर 2 बजे होगा सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार, घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

Sidharth Shukla का परिवार ब्रह्मकुमारी संस्थान से जुड़ा है। ओशिवारा के ब्रह्मकुमारी संस्थान में भी पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका

मौत से अभी भी पूरा देश गमगीन है – अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की असमय मौत से अभी भी पूरा देश गमगीन है। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार (Sidharth Shukla Funeral Latest Updates: ) किया जाएगा। पार्थिव शरीर अब तक मुंबई के कूपर अस्पताल में रखा है। थोड़ी देर में परिवार को शव सौंपा जाएगा और फिर करीब 2 बजे अंतिम संस्कार का क्रम शुरू होगा। Sidharth Shukla का परिवार ब्रह्मकुमारी संस्थान से जुड़ा है। कुछ देर के लिए ओशिवारा के ब्रह्मकुमारी संस्थान में भी पार्थिव शरीर रखा जाएगा। सिद्धार्थ शुक्ला के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की कई हस्तियां हिस्सा ले सकती हैं।

Sidharth Shukla महज 40 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात Sidharth Shukla ओशिवाड़ा स्थित अपने फ्लेट पर थे। यहीं उनकी मां और बहनें भी रहती हैं।

मौत की वजह- Sidharth Shukla ने तबीयत खराब होने की बात कही और आराम करने चले गए। देर रात उन्होंने कुछ दवाएं ली थीं। इसके बाद सुबह नहीं उठे तो बेहोशी की हालात में कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अफसोस व्यक्त – हर किसी जुबां पर यही सवाल है कि महज 40 साल की उम्र में Sidharth Shukla जैसे फिट शख्स को क्या हो सकता है। वे अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखते थे। हर दिन करीब 2.30 घंटा जिम में गुजारते थे। Sidharth Shukla की मौत की खबर से हर कोई सन्न है। बालिका वधू जैसे सीरियल में निभाए गए उनके रोल याद किए जा रहे हैं। बिग बॉस 13 में उनकी सफलता के किस्से याद किए जा रहे हैं। सलमान खान से लेकर हर छोटी-बड़ी हस्ती ने अफसोस व्यक्त किया है।

: सिद्धार्थ का सफर

  • मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया
  • टेलीविजन शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ में मुख्य भूमिका
  • ‘जाने पहचाने से… ये अजनबी’ और ‘लव यू जिंदगी’ जैसे शो में दिखाई दिए
  • बालिका वधू के साथ एक घरेलू नाम बन गए।
  • बिग बॉग ने उनके करियर को नई दिशा दी।
  • ‘झलक दिखला जा 6’, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’ में भी भाग लिया
  • ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!