रायपुरछत्तीसगढ

प्रेमिका से मिलने नहीं दिया तो , घर में घुसकर महिला को दांत से काटा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// रविवार की रात एक शिकायत पहुंची। इसमें एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी के दोस्त ने घर में घुसकर मारपीट की। घायल अवस्था में महिला थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। तब तक मारपीट करने वाला युवक फरार हो चुका था। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

महिला ने बताया कि बजरंग नगर इलाके में 25 साल का अंकित मिश्रा रहता है। अंकित मोहल्ले में घूमता रहता है। कुछ दिन पहले से वह मेरी 22 साल की बेटी से मिलता-जुलता रहता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। जानकारी के बाद बेटी को अंकित से मिलने से रोकने-टोकने लगे। ये बात अंकित को रास नहीं आई। संडे की रात वो महिला के घर के दरवाजे को लात मारकर अंदर घुस गया और खूब उत्पात मचाया।महिला ने बताया कि बेटी से मिलने न देने की बात कहकर अंकित विवाद करने लगा।

गालियां दी तो महिला ने उसे रोका। इसी बात पर गुस्से में आकर आरोपी ने महिला को थप्पड़ मार दिया, मुक्के से वो महिला को मारने लगा। इसके बाद अपने दांतों से महिला के बाएं हाथ को ऐसे काटा कि खून बहने लगा। बेटी भी मां को बचाने के लिए बीच-बचाव कर रही थी। अंकित ने उसे भी पीट दिया, लड़की की गर्दन और नाक में चोट आई है। महिला की चीखें सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!