रायपुरछत्तीसगढ

गुरु घासीदास जयंती समारोह एवं शोभा यात्रा कलिंग नगर गुढ़ियारी में 17 दिसम्बर को होगा आयोजित

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश मिडिया प्रभारी बादल भारद्वाज ने बताया कि अखिल भारतीय सतनाम सेना एवं समस्त सतनामी समाज के द्वारा गुरु घासीदास बाबा जयंती समारोह एवं शोभा यात्र कलिंग नगर एफ. सी. आई गोदाम गुढ़ियारी रायपुर में 17 दिसम्बर 2022 शनिवार को आयोजित होगा जयंती समारोह युवराजगुरु,धर्मगुरु,युवाओं के प्रेरणाओत,अखिल भारतीय सतनाम सेना युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष गुरु सौरभ साहेब के सानिध्य व मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न होगा.

जयंती समारोह एवं शोभायात्रा कार्यक्रम विवरण इस प्रकार दोपहर 01 बजे धर्मगुरु का आगमन, दोपहर- 02 बजे घोड़ी बग्गी,भव्य बाईक रैली, डीजे एवं आखाड़ा शोभा यात्रा प्रारंभ के साथ समस्त मानव समाज को अनुपम दिव्य दर्शन एवं आशिर्वाद प्रदान करेंगें, दोपहर 04 बजें मेला प्रांगण मे पूजा अर्चना कर स्वेतखाम मे पालो चढ़ना,संध्या 05 बजे धर्मगुरु का धर्ममंच पर आगमन एवं गुरुवाणी कार्यक्रम में सर्व श्री समस्त राजमहंत, जिलामहंत,ब्लाक महंत,सेक्टरमहंत, अठगंवामहंत,भण्डारी,साटीदार, सतनाम आध्यात्मिक शक्ति परिवार,

अखिल भारतीय सतनाम सेना के समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी,प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी ब्लाक पदाधिकारी,सेक्टर पदाधिकारी ग्राम पदाधिकारी,समस्त साधु संत पंडित कढियार चौकहार साहित्यकार लेखक कवि रचनाकार पत्रकार मीडिया वाले गायक,कलाकार पंथीदल आखाड़ादल विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण अधिकारी कर्मचारीगण किसान व्यपारीगण विधायक सांसदगण समस्त गुरू सिपाहीगण समस्त समाज प्रमुखगण,उपरोक्त सतनाम सोभा यात्रा मे आप सभी संत समाज एवं समस्त मानव समाज सादर आमंत्रित है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!